सेवा सेतु से आसान हुई राह, एक हफ्ते में बना जाति प्रमाण पत्र
OM Darpan
Aug 07, 2026 02:19 am
801 views
07 Aug 2026
-
राजनांदगांव के यादव राम चंद्राकर को सात दिन में मिला प्रमाण पत्र
-
ई-डिस्ट्रिक्ट के मुकाबले अब पोर्टल पर मिल रहीं 441 से अधिक सेवाएं
घर बैठे मिल रहीं सरकारी सेवाएं
सेवा सेतु ने पूरी प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और नागरिक-अनुकूल बना दिया है। अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकता है। यादव राम चंद्राकर ने इस जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था ग्रामीण नागरिकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो रही है।86 से बढ़कर 441 हुईं सेवाएं
उल्लेखनीय है कि पहले प्रदेश में ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म के माध्यम से केवल 86 शासकीय सेवाएं उपलब्ध थीं। बदलती जरूरतों को देखते हुए इसका उन्नत संस्करण सेवा सेतु विकसित किया गया, जिसमें अब 441 से अधिक शासकीय सेवाएं एक ही ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध हैं। इससे शासन की सेवाएं अधिक सुलभ, पारदर्शी और समयबद्ध हुई हैं।सुशासन और विश्वास का नया आधार
सेवा सेतु डिजिटल सुशासन को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों के समय, श्रम और धन की बचत कर शासन और जनता के बीच विश्वास का नया सेतु भी बन रहा है। यह व्यवस्था भविष्य में सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।जरूरी खबरें
विज्ञापन