राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम में राज्य स्तरीय जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ
OM Darpan
Aug 11, 2026 01:40 am
860 views
11 Aug 2026
-
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया स्पर्धा का उद्घाटन
-
मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत अधोसंरचना विकास पर जोर
राजनांदगांव को खेल नगरी के रूप में विकसित करेगी सरकार
रमन सिंह ने आगे कहा कि सरकार राजनांदगांव को एक पूर्ण खेल नगरी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए खेल अधोसंरचना, कोर्ट निर्माण, प्रशिक्षण सुविधाओं और आधुनिक संसाधनों के विस्तार पर निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बेहतर सुविधाओं से भविष्य में यहाँ के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए सौ करोड़ का बजट
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव को संस्कारधानी के साथ-साथ खेलों की राजधानी के रूप में परिभाषित किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव की सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य सरकार इनके विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष एक सौ छप्पन खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है। राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत सौ करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। साव ने बैडमिंटन एसोसिएशन को खेल अधोसंरचना के प्रस्तावों पर आवश्यक बजट उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान सांसद संतोष पाण्डेय ने दिग्विजय स्टेडियम परिसर के संसाधनों का खिलाड़ियों के हित में अधिकतम उपयोग करने और खेल ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। समारोह की शुरुआत में छत्तीसगढ़ बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया ने स्वागत उद्बोधन दिया। इस अवसर पर राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष पूर्णिमा साहू, विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कोच और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।जरूरी खबरें
विज्ञापन