19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरगुजा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर की सख्त कार्यवाही, 03 आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Aug 21, 2024 05:37 am 172 views
[smartslider3 slider=2]
    सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर पुलिस की कार्यवाही
  • मणीपुर थाना पुलिस टीम ने 36(च) आबकारी एक्ट के तहत तीन अलग-अलग मामलों में की गई कार्रवाई, आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही जारी।

पंकज शुक्ला/अंबिकापुर

सरगुजा जिले में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में, मणीपुर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के तीन अलग-अलग मामलों में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कल दिनांक को मठपारा तिराहे के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने के आरोप में दीपक जायसवाल (32), पंकज पाठक (35), और राहुल मुडल (24) को गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों के खिलाफ 36(च) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर, वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस कार्रवाई में मणीपुर थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल दुबे, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह, और आरक्षक सुरेश गुप्ता शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिकों में उत्पन्न होने वाली असुविधाओं को दूर किया जा सके।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919235728249

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 18 / 189