12 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ननक्कठी के ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन: खराब सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध

शेयर करें

OM Darpan

Aug 06, 2024 09:45 pm 182 views
ननक्कठी के ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन: खराब सड़क पर धान की रोपाई कर जताया विरोध
[smartslider3 slider=6]

बाजार की बदहाल सड़कों से परेशान ग्रामीणों ने उठाया अनोखा कदम, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन पर उठाए सवाल

ननकट्ठी (रोहितास सिंह भुवाल) ग्राम ननकट्ठी के बाजार क्षेत्र की बदहाल सड़कों से परेशान होकर ग्रामीणों ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। रविवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने बाजार के बीचोंबीच कीचड़ से भरी सड़क पर धान की रोपाई कर विरोध जताया। यह अनोखा कदम देखकर बाजार में आए लोग भी चौंक गए। ननक्कठी बाजार सड़क विरोध   ग्रामीणों का कहना है कि बाजार की सड़कों की हालत लंबे समय से खराब है, लेकिन अब तक जनप्रतिनिधियों और प्रशासन ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। बारिश के मौसम में बाजार क्षेत्र दलदल में तब्दील हो जाता है, जिससे न केवल खरीददारों को परेशानी होती है, बल्कि व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित होता है।
[smartslider3 slider=2]
व्यापारी सावित्री पटेल, जो पिछले 30 वर्षों से सब्जी बेच रही हैं, ने बताया, "बरसात के दिनों में बाजार कीचड़ से भर जाता है। बैठने की जगह तक नहीं होती। अगर प्रशासन शेड और चबूतरे का निर्माण कर दे तो हमें काफी राहत मिल सकती है।" इसी तरह, तरूण पटेल ने कहा, "बाजार की गंदगी और अव्यवस्था के कारण ग्राहक अंदर तक नहीं आते। अगर सफाई, शेड और लाइट की व्यवस्था हो जाए तो हम अपने व्यापार को सुचारू रूप से चला सकते हैं।" स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पंचायत पदाधिकारियों पर भी सवाल उठते हुए ग्रामीणों ने कहा कि बाजार की इस दुर्दशा के बावजूद अब तक कोई भी पहल नहीं की गई है। प्रदर्शन के दौरान रवि कुमार साहू, लेखनारायण, मिथलेश साहू, और गणेश साहू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013011527619

विज्ञापन

Advertisement