रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम और मंत्रियों ने की अगवानी
OM Darpan
Sep 02, 2026 06:50 pm
287 views
02 Sep 2026
रायपुर। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन बुधवार सुबह राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। इस दौरान शासन और संगठन के कई वरिष्ठ प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विमानतल पर उपराष्ट्रपति की अगवानी के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी उपराष्ट्रपति का अभिनंदन किया।
राज्यसभा सांसदों और महापौर ने किया अभिनंदन
स्वागत समारोह में राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह और लक्ष्मी वर्मा भी शामिल हुए। रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय और प्रदेश सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गाँधी भी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, प्रदेश मीडिया संयोजक हेमन्त पाणीग्रही और सत्कार विभाग के प्रदेश संयोजक आकाश विग ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। इनके अलावा कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विमानतल पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।जरूरी खबरें
विज्ञापन