23 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दंतेवाड़ा के डेंगलरास गांव के ग्रामीणों ने 21 साल से अधूरी सड़क के लिए मां दंतेश्वरी की दानपेटी में डाली अर्जी

शेयर करें

OM Darpan

Sep 23, 2026 08:59 am 865 views
दंतेवाड़ा के डेंगलरास गांव के ग्रामीणों ने 21 साल से अधूरी सड़क के लिए मां दंतेश्वरी की दानपेटी में डाली अर्जी

डेंगलरास के ग्रामीणों ने प्रशासन से थककर अब देवी के चरणों में सौंपी अपनी फरियाद

दंतेवाड़ा। ओम दर्पण - दंतेवाड़ा शहर से चार किलोमीटर दूर डेंगलरास गांव के लोगों ने 21 साल से अधूरी सड़क का काम पूरा करवाने के लिए मां दंतेश्वरी के दरबार में अर्जी लगाई है। मंगलवार को मंदिर की दानपेटी खोलने पर नकदी के साथ ग्रामीणों की दो लाइन की चिट्ठी और जर्जर सड़क की फोटो मिली।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ग्रामीणों ने अर्जी में लिखा कि दंतेश्वरी माई कृपा करो और गांव की सड़क बनवा दो। सरकारी दफ्तरों में आवेदन और प्रदर्शन के बाद भी जब सुनवाई नहीं हुई, तो सरपंच दीपका नाग ने बस्तर की आराध्य देवी के चरणों में यह फरियाद सौंपी।

दानपेटी से मिली सड़क की फोटो

शारदीय नवरात्रि से पहले सुरक्षा के बीच मंदिर की दानपेटी खोली गई थी। दानपेटी से 21 लाख 62 हजार 331 रुपए नकद और आभूषण प्राप्त हुए। इसी के बीच डेंगलरास सड़क बनवाने की अर्जी और सड़क की हालत दर्शाती तस्वीरें भी मिलीं।

मंदिर समिति ने परंपरा का पालन करते हुए इस अर्जी को पढ़ने के बाद नदी में विसर्जित कर दिया। दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी साल में दो से तीन बार ही खोली जाती है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का काम अटका

कतियाररास से डेंगलरास को जोड़ने वाली चार किलोमीटर लंबी यह सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत हुई थी। योजना के पहले चरण में डब्लूबीएम स्तर तक काम हुआ, लेकिन इसके बाद पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका।

देखरेख के अभाव में अब डब्लूबीएम भी पूरी तरह उखड़ चुका है। ग्रामीण एक महीने पहले भी पीएमजीएसवाई कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

कीचड़ से आवाजाही में हो रही परेशानी

सड़क जर्जर होने के कारण बारिश के दिनों में यहां भारी कीचड़ जमा हो जाता है। इसका सबसे बुरा असर मरीजों, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। बीमारों को अस्पताल ले जाने में ग्रामीणों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है।

किसानों को भी अपनी उपज मंडी तक ले जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच दीपका नाग के अनुसार प्रशासन से थककर अब देवी से ही सड़क निर्माण की मन्नत मांगी गई है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260923095132898

विज्ञापन

Advertisement