छत्तीसगढ़ की बेटियों का कमाल, जूनियर भारतीय हॉकी टीम में हुआ चयन
OM Darpan
Aug 07, 2026 01:55 am
1,130 views
07 Aug 2026
-
चीन के मोकी में 30 अगस्त से शुरू होगा जूनियर एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट
-
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वीडियो कॉल कर खिलाड़ियों को दी बधाई
हॉकी की नर्सरी से टीम इंडिया तक का सफर
जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित पोंगरो गांव की रहने वाली मधु सिदार एक कृषक परिवार से आती हैं। उन्होंने सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप 2024-25, स्कूल नेशनल और हरियाणा में आयोजित सब-जूनियर इंटर जोन चैंपियनशिप-2025 में अपनी प्रतिभा साबित की है। आंध्र प्रदेश में आयोजित हॉकी इंडिया नेशनल चैंपियनशिप में उनकी टीम चौथे स्थान पर रही थी। मधु ने छत्तीसगढ़ में आयोजित देश के पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भी हिस्सा लिया था और वह अप्रैल 2026 से बेंगलुरु में भारतीय टीम के साथ प्रशिक्षण ले रही हैं।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गीता का दमदार अनुभव
कबीरधाम जिले के बोड़ला की रहने वाली गीता यादव ने कोच शिवा चौहान से हॉकी का प्रारंभिक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। गीता का अंतरराष्ट्रीय करियर साल 2024 में नीदरलैंड और बेल्जियम दौरे से शुरू हुआ था। इसके बाद उन्होंने मई-जून 2025 में अर्जेंटीना दौरे और जुलाई 2026 में इंग्लैंड व स्कॉटलैंड दौरे पर भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। अब वह एशिया कप में अपनी स्टिक का जादू दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।मैदान पर जीत के लिए कसी कमर
चीन में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए दोनों खिलाड़ियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में तकनीक और शारीरिक दक्षता पर विशेष ध्यान दिया गया है। पूरे प्रदेश को उम्मीद है कि गीता और मधु अपने शानदार खेल से न केवल छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाएंगी, बल्कि भारतीय टीम को एशिया कप में खिताबी जीत दिलाने में भी अहम भूमिका निभाएंगी।जरूरी खबरें
विज्ञापन