Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धमतरी के गंगरेल बांध में जल संरक्षण हेतु छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा महोत्सव ‘जल जगार’ शुरू

जल संरक्षण, छत्तीसगढ़ महोत्सव, गंगरेल बांध

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जल संरक्षण, छत्तीसगढ़ महोत्सव, गंगरेल बांध

धमतरी।

धमतरी के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े जल संरक्षण महोत्सव ‘जल जगार’ की शुरुआत हो चुकी है। इस महोत्सव का आयोजन जल जागरूकता और संरक्षण के उद्देश्य से किया जा रहा है।

महोत्सव का पहला कार्यक्रम, जल ओलंपिक, कलेक्टर नम्रता गांधी की उपस्थिति में शुरू हुआ। धमतरी के आजीविका महाविद्यालय के टूरिस्ट गार्ड सदस्य माधव सिंह ने वाटर बैलेंसिंग स्पोर्ट्स में भाग लेकर जल ओलंपिक की शुरुआत की। माधव सिंह ने गंगरेल बांध के पानी में बने बैलेंसिंग स्ट्रक्चर पर चलकर अपनी संतुलन कला का प्रदर्शन किया।

इवेंट में थ्रो रो प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें नरहरा जलप्रपात जल प्रबंधन समिति की सदस्य सजवन, गणेश्वरी और टिकेश्वरी ने भाग लिया। उन्होंने रस्साफेंक प्रतियोगिता में अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया।

महोत्सव में कयाकिंग, फ्री स्टाइल और ब्रेस्ट स्ट्रोक स्विमिंग, बनाना राइड, फ्लैग रेस, थ्रो रो और रिवर क्रॉसिंग जैसी विभिन्न जल गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में प्रतिभागी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, जबकि दर्शक अपने परिवार के साथ इन रोमांचक गतिविधियों का आनंद उठा रहे हैं।

गंगरेल बांध के इस महोत्सव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिनमें लाइफ जैकेट्स और मेडिकल किट्स की व्यवस्था शामिल है। कार्यक्रम स्थल को जल संरक्षण की महत्ता को बताने वाले स्लोगन और बैनर से सजाया गया है। महोत्सव के दौरान गंगरेल बांध का तट आकर्षक और मनोरम हो गया है, जहां जेटस्की, बनाना राइड और कयाकिंग जैसी जल गतिविधियों का प्रबंध किया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment