21 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सत्य साई संजीवनी अस्पताल के सेवा कार्यों के मुरीद हुए मुख्यमंत्री

शेयर करें

OM Darpan

Jul 25, 2026 02:39 am 462 views
सत्य साई संजीवनी अस्पताल के सेवा कार्यों के मुरीद हुए मुख्यमंत्री
 

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया है कि विकसित छत्तीसगढ़ का आधार केवल आर्थिक प्रगति नहीं है। इसके लिए समाज का स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारित होना अनिवार्य शर्त है। राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण को सुशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल किया है। सरकार का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने समाजसेवी संस्थाओं के अनुभव और सेवा भावना को जनकल्याण के लिए प्रभावी बताया।

हजारों बच्चों को मिला नया जीवन

सीएम साय ने श्री सत्य साई संजीवनी अस्पताल, रायपुर के कार्यों का अवलोकन किया। यहां पूर्णतः निःशुल्क बाल हृदय शल्य चिकित्सा (पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी) के जरिए हजारों बच्चों को नया जीवन दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इसे मानवता और सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने अस्पताल के विस्तार और मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल की स्थापना को लेकर प्रबंधन से गंभीर चर्चा की। भविष्य में यहां स्वास्थ्य सेवाओं के व्यापक विस्तार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

25 देशों के शिक्षाविदों का जमावड़ा

मुख्यमंत्री मूल्य आधारित शिक्षा पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। इस सम्मेलन में विश्व के करीब 25 देशों से आए 100 से अधिक शिक्षक और शिक्षाविदों ने शिरकत की। सीएम ने दोटूक कहा कि आधुनिक शिक्षा केवल ज्ञान का जरिया नहीं होनी चाहिए। यह चरित्र निर्माण, सेवा, करुणा और नैतिकता का भी आधार बने। मूल्य आधारित शिक्षा ही संवेदनशील नागरिक और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करती है।

एक करोड़ बच्चों तक पोषण की पहुंच

श्री सत्य साई अन्नपूर्णा ट्रस्ट द्वारा संचालित 'साईश्योर न्यूट्रास्यूटिकल्स' इकाई का भी मुख्यमंत्री ने निरीक्षण किया। साईश्योर मल्टी-न्यूट्रिएंट हेल्थ मिक्स के जरिए देश के 25 राज्यों और 4 केंद्रशासित प्रदेशों में करीब एक करोड़ बच्चों तक पोषण सहायता पहुंचाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए छत्तीसगढ़ के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में ऐसे नवाचारों को लागू करने की संभावनाओं पर जोर दिया। अस्पताल में छत्तीसगढ़ के लगभग 300 युवाओं को नर्सिंग शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ दक्ष स्वास्थ्य संसाधन तैयार करने में मील का पत्थर साबित हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़ सरकार और 'वन वर्ल्ड वन फैमिली मिशन' के बीच सहयोग से गरीब और वंचित वर्गों तक सेवाओं का दायरा और अधिक व्यापक होगा।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921053724234

विज्ञापन

Advertisement