20 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सोनू देवी के सिलाई हुनर को मिली नई रफ्तार, अब घर बैठे बन रहीं आत्मनिर्भर

शेयर करें

OM Darpan

Sep 21, 2026 03:49 am 458 views
सोनू देवी के सिलाई हुनर को मिली नई रफ्तार, अब घर बैठे बन रहीं आत्मनिर्भर

योजना से मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक सहायता ने ग्राम पंचायत रटगा की सोनू देवी के टेलरिंग कारोबार को दी नई मजबूती।

✍️ विशेष संवाददाता

मरवाही (गौरेला पेंड्रा मरवाही)। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड की सोनू देवी के लिए महतारी वंदन योजना आर्थिक सशक्तिकरण का जरिया बन गई है। ग्राम पंचायत रटगा की रहने वाली सोनू देवी के हाथों में सिलाई का हुनर पहले से था, लेकिन सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वह अपने इस कौशल को बड़े स्तर पर नहीं ले जा पा रही थीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

योजना से मिली नई दिशा

सोनू देवी पहले घर पर ही परिवार और आसपास के लोगों के कपड़े सिलकर अपनी आमदनी में सहयोग करती थीं। संसाधनों की कमी के कारण उनके काम का दायरा छोटा था। इसी बीच महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता ने उनके लिए बदलाव की शुरुआत की। इस नियमित राशि ने उन्हें अपने काम को जारी रखने और आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में बड़ा संबल दिया है।

योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग सोनू देवी ने अपने सिलाई कार्य को गति देने के लिए किया। धीरे-धीरे उनके काम का दायरा बढ़ने लगा और अब उनका यह हुनर परिवार की आर्थिक जरूरतों में हाथ बंटाने का मुख्य माध्यम बन गया है। उनके बैंक खाते में अब तक राशि की किस्तें पहुंच चुकी हैं, जिससे उन्हें काम को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में मदद मिली है।

मुख्यमंत्री का जताया आभार

सोनू देवी का कहना है कि नियमित आर्थिक सहायता से उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने इस योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मदद ने उनके सिलाई कार्य को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब वह अपने हुनर के जरिए परिवार की आर्थिक स्थिति को लगातार मजबूत कर रही हैं।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260921043713724

विज्ञापन

Advertisement