रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कुनकुरी स्थित बाजारडांड़ में स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की सात फीट ऊंची प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन, उनके समाजसेवा और जनकल्याण के योगदान को दर्शाने वाली विशेष फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।


मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव का जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और आदिवासी उत्थान के लिए समर्पित था। उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके विचार और कार्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए प्रदेश के विकास में योगदान देना चाहिए।
इस दौरान, फोटो प्रदर्शनी में स्व. जूदेव के सामाजिक कार्यों, जनसेवा और प्रेरणादायक क्षणों को प्रदर्शित किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।









