लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग: जशपुर की अंजू यादव बनीं ‘लखपति दीदी’, बकरी पालन और दुकान से बदली किस्मत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • कुनकुरी की अंजू यादव ने स्व-सहायता समूह से जुड़कर हासिल की आर्थिक आजादी, पक्का मकान और वाहन खरीदकर पेश की मिसाल।

✍️ डिजिटल डेस्क
जशपुर |
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। महिलाओं को स्व-सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार उपलब्ध कराने की इस पहल का बड़ा असर जशपुर जिले में देखने को मिल रहा है। यहाँ कुनकुरी की अंजू यादव ने आर्थिक चुनौतियों को मात देते हुए आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल पेश की है। शासन के सहयोग और अपनी कड़ी मेहनत के बल पर वे आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में उभरी हैं।

*** संघर्ष से समृद्धि तक का सफर ***

अंजू यादव के जीवन में बदलाव की शुरुआत स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद हुई। पहले आर्थिक कठिनाइयों के कारण परिवार की जरूरतें पूरी करना उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी। समूह के माध्यम से मिले ऋण का उपयोग उन्होंने बकरी पालन और एक फैंसी दुकान शुरू करने में किया। लगन और निरंतर प्रयास से उनकी आय बढ़ने लगी, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो गई। इस आय से उन्होंने न केवल अपना पक्का मकान बनवाया, बल्कि एक वाहन भी खरीदा। उनकी यह सफलता आज क्षेत्र की अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow