Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल लाई रंग, सेवा सेतु केंद्र से घर के पास पहुंची सरकारी सुविधाएं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नेतानार। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर शुरू किए गए ‘सेवा सेतु केंद्र’ सरकारी कामकाज की सुस्त रफ्तार को बदलने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं। कभी सरकारी दस्तावेजों के लिए हफ्तों दफ्तरों के चक्कर काटने वाले ग्रामीणों को अब उनके घर के पास ही पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल रही हैं। इसी सुशासन की एक बानगी जिले के सुदूर ग्राम नेतानार में देखने को मिली, जहां एक दंपति का काम कुछ ही घंटों में पूरा हो गया।

दफ्तरों की भागदौड़ से मिला छुटकारा

ग्राम नेतानार के निवासी फूलसिंह पोटाई और उनकी पत्नी रामबती पोटाई को अपने विवाह प्रमाण पत्र की सख्त जरूरत थी। पुराने अनुभवों के कारण उन्हें अंदेशा था कि इसके लिए तहसील या जनपद कार्यालय की लंबी दौड़ लगानी पड़ेगी और समय के साथ धन की भी बर्बादी होगी। हालांकि, जब वे नजदीकी सेवा सेतु केंद्र पहुंचे, तो वहां का नजारा और कार्यशैली बिल्कुल बदली हुई मिली।

ऑपरेटर ने उसी दिन थमाया सर्टिफिकेट

सेवा सेतु केंद्र के ऑपरेटर ने उनके दस्तावेजों को तुरंत ऑनलाइन प्रोसेस किया। आवेदन जमा होने के साथ ही प्रक्रिया इतनी तेज रही कि उसी दिन विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दंपति को सौंप दिया गया। तय समय-सीमा से पहले सर्टिफिकेट हाथ में पाकर फूलसिंह और रामबती की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। फूलसिंह ने बताया कि पहले छोटे से काम के लिए भटकना पड़ता था, लेकिन इस नई व्यवस्था ने ग्रामीणों को बहुत बड़ी राहत दी है। डिजिटल और पारदर्शी मॉडल ने अब शासन के प्रति जनता के विश्वास को और मजबूत कर दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow