Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

धान के अवैध भंडारण व परिवहन पर रखें सख्त नजर – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्ट्रोरेट परिसर के रेडक्रॉस सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी नियमानुसार और व्यवस्थित तरीके से होनी चाहिए। धान के अवैध भंडारण और परिवहन करने वालों पर कड़ी नजर रखें और सख्त कार्रवाई करें। जिला स्तरीय अधिकारियों और राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे धान खरीदी केंद्रों का नियमित दौरा करें और विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। साथ ही, यह भी सुनिश्चित करें कि केंद्रों पर किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

 

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि अब तक 5 लाख 48 हजार 164 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। कलेक्टर ने जोर दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी राइस मिलर्स से नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई में चावल जमा कराना सुनिश्चित करवाएं।

कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिले में पात्र बच्चों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को विकासखंड स्तर पर अधिकारियों के समन्वय से इस प्रक्रिया को गति प्रदान करने के लिए कहा। साथ ही, बीईओ को अपने-अपने स्कूलों में शिविर लगाकर जाति प्रमाण पत्र बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।

इसके अतिरिक्त, कलेक्टर ने जिले में हो रहे खनिज के अवैध उत्खनन पर सख्त प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता जताई। खनिज विभाग और राजस्व अधिकारियों को इस पर कड़ी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में नगर निगम कमिश्नर अविनाश मिश्रा, सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment