Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कलेक्टर गौरव सिंह ने किया आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज आरंग के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रसुति कक्ष में भर्ती महिला से मुलाकात की और उपलब्ध सुविधाओं एवं शासन की योजनाओं पर चर्चा की।

कलेक्टर ने दवा कक्ष का दौरा करते हुए एक्सपायरी दवाओं की स्थिति की जानकारी ली और दवाओं के उचित रखरखाव पर जोर दिया। उन्होंने अन्य कक्षों में भी भर्ती मरीजों से बातचीत की, जिसमें घरेलू हिंसा से पीड़ित एक महिला शामिल थीं। कलेक्टर ने पुलिस विभाग को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके। उपस्थित पुलिस अधिकारियों ने महिला के पति पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे थाना भेजा।

 

 

कलेक्टर ने भर्ती बालक मोक्क्ष साहू के स्वास्थ्य की जांच की और उसके पालक से अनुरोध किया कि बच्चे के खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि उसकी जल्द रिकवरी हो सके। उन्होंने बच्चे का आयुष्मान कार्ड तुरंत बनवाया और ऐसी योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी।

स्वास्थ्य केन्द्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए कलेक्टर ने कड़ी हिदायत दी। उन्होंने चिकित्सकों और अन्य स्टाफ से आग्रह किया कि अस्पताल में आने वाले आगंतुकों को नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करें। इसके अतिरिक्त, अस्पताल परिसर में किसी भी व्यक्ति को गुटखा खाते पाए जाने पर उस पर तत्काल जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विश्वदीप, सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment