Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कलेक्टर गौरव सिंह ने तेज आवाज में बाइक दौड़ाने वाले युवक पर की सख्त कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

रायपुर।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सड़क पर तेज आवाज में बाइक दौड़ाने वाले एक युवक को रोककर मौके पर ही 5 हजार रुपये का जुर्माना लगवाया। घटना नगर निगम मुख्यालय के सामने की है, जब कलेक्टर शासकीय वाहन से खो-खो पारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार और तेज आवाज में बाइक चलाते हुए गुढ़ियारी निवासी अमन यादव को देख उन्होंने तुरंत गाड़ी रुकवाई और कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल अमन यादव पर 5 हजार रुपये का चालान किया। कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि शहर में तेज रफ्तार और तेज आवाज में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर के निर्देश:
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने ट्रैफिक पुलिस को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी वाहन चालक अपनी लापरवाही से दूसरों की जान को खतरे में डालते हैं, उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शहर में शांति व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

यह कदम सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए लिया गया है। तेज आवाज और तेज रफ्तार में बाइक चलाने से सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow