Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आयुक्त ने किया शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला का औचक निरीक्षण, सफाई और सुविधाओं में सुधार के दिए निर्देश

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भिलाईनगर (रवि कमार भास्कर)।

शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय और जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में सफाई व्यवस्था और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया गया।

बिना सूचना पहुंचे आयुक्त, अस्पताल के हर वार्ड का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने बिना किसी पूर्व सूचना के अस्पताल के सभी वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति को देखा। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर जाना कि उन्हें सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर और वार्ड बॉय की उपस्थिति को भी परखा गया। कुछ विभागों में डॉक्टर उपस्थित थे, जबकि कुछ स्थानों पर उनकी अनुपस्थिति दर्ज की गई। इस पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

अस्पताल में स्वच्छता को लेकर दिए सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान रामनगर निवासी इतवारी राम साहू, जो अपने परिजन को देखने आया था, को अस्पताल परिसर में कचरा फेंकते हुए देखा गया। इस पर आयुक्त ने उसे टोकते हुए समझाइश दी कि जैसे अपने घर को साफ रखते हो, वैसे ही अस्पताल को भी स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि कचरा डस्टबिन में ही डालें।

ओपीडी में रोजाना 150-200 मरीजों का इलाज

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ओपीडी में भी पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत की। डॉक्टरों ने बताया कि रोजाना 150 से 200 मरीज प्राथमिक इलाज के लिए ओपीडी में आते हैं

महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट निर्माण का प्रस्ताव

निरीक्षण के दौरान रोटरी क्लब द्वारा महिलाओं की सुविधा के लिए पिंक टॉयलेट निर्माण के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई। इस संबंध में आयुक्त ने जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत को निर्देश दिया कि अस्पताल में ऐसी उपयुक्त जगह चिन्हित करें, जो महिला मरीजों और आगंतुकों के लिए सुविधाजनक हो और किसी प्रकार के विवाद से मुक्त हो। टॉयलेट का निर्माण रोटरी क्लब अपने व्यय पर करेगा, जबकि भूमि भिलाई नगर निगम उपलब्ध कराएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow