Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अटल परिसर निर्माण कार्य का आयुक्त ने किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में शासन द्वारा बनाए जा रहे अटल परिसर का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। नगर निगम भिलाई द्वारा नेशनल हाईवे के समीप इस भव्य परिसर का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें छत्तीसगढ़ का नक्शा, विभिन्न संभागों को दर्शाने वाली चिन्हित लाइटें, बागवानी, फूलवारी और अटल जी की कविताओं का संगीतमय गायन शामिल होगा। परिसर के मध्य अटल बिहारी वाजपेयी की 6 फीट ऊंची आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 50 लाख रुपये है।

 

नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत के साथ निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और गुणवत्ता बनाए रखते हुए निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के पश्चात आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय गांधी विद्यापीठ, राधिका नगर पहुंचे, जहां उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। वे खुद घर-घर जाकर नागरिकों से पूछताछ की कि नियमित रूप से सफाई वाहन आता है या नहीं, नालियों की सफाई कितने दिनों में की जाती है और क्या घरों से प्रतिदिन कचरा उठाया जा रहा है। उन्होंने निवासियों को आश्वस्त किया कि यदि कचरा न उठने या अन्य किसी प्रकार की समस्या आती है, तो वे तुरंत संबंधित जोन के अधिकारी से संपर्क कर समाधान प्राप्त करें।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला और जोन सुपरवाइजर अंजनी सिंह भी मौजूद रहे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow