Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
राजस्व वसूली दुर्ग

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने मंगलवार को राजस्व विभाग की बैठक में वसूली की समीक्षा की। आयुक्त ने बड़े बकायेदारों से कड़ाई से करों की वसूली करने के निर्देश दिए और वार्डवार वसूली एवं डिमांड की प्रगति की जानकारी ली। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

आयुक्त ने राजस्व अधिकारी को निर्देश दिया कि प्रत्येक सहायक राजस्व निरीक्षक की डिमांड के विरुद्ध मकानों की संख्या एवं संपत्ति करदाता से जुड़ी मांग पंजी का मिलान सुनिश्चित करें। आयुक्त ने वसूली प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए टीमों का गठन कर कड़ाई से कर वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय वर्ष के अंत तक शत प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

समीक्षा बैठक में सुमित अग्रवाल ने सभी सहायक राजस्व निरीक्षकों और राजस्व उप निरीक्षकों से उनके प्रभारित वार्डों की वसूली की प्रगति का विवरण लिया। उन्होंने सभी वार्ड प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर वसूली करें और छुट्टी के दिनों में भी आधे दिन की वसूली सुनिश्चित करें। आयुक्त ने कहा कि कर वसूली के दौरान किसी भी तरह की समस्या आने पर वह स्वयं कर वसूली में शामिल होंगे।

आयुक्त ने कहा कि सप्ताह के अंतिम दिन डिमांड और वसूली की प्रगति की समीक्षा की जाएगी और वसूली में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नामांतरण प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने और भवन पूर्णता के आधार पर संपत्ति कर अधिरोपित करने के निर्देश भी दिए, ताकि करों में वृद्धि हो सके।

आयुक्त ने जल विभाग से समन्वय कर नए घरों से जलकर वसूली करने के निर्देश दिए। उन्होंने भवन शाखा से नए मकानों की जानकारी लेकर संपत्तिकर, जलकर और समेकित कर की वसूली सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

सुमित अग्रवाल ने सहायक राजस्व निरीक्षक और वार्ड प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जो करदाता जलकर सहित अन्य कर जमा नहीं कर रहे हैं, उनके नल विच्छेदन की कार्यवाही की जाए। बड़े बकायेदारों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है और करों का भुगतान न करने पर उनकी कुर्की की कार्रवाई करने के आदेश भी दिए।

आयुक्त ने लंबी अवधि से बकाया दुकानदारों को नोटिस जारी कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। दुर्गेश गुप्ता और सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर को बड़े बकायेदारों से सख्ती से वसूली सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया और प्रतिदिन की वसूली की जानकारी देने को कहा। कम वसूली की स्थिति में संबंधित वार्ड प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में थानसिंह यादव, संजय मिश्रा, योगेश सूरे, उमेश यादव, कमल स्वर्णकार, राम खिलावन शर्मा, राजू चंद्राकर, विनीत वर्मा, नील सिंह परिहार, पवन नायक, लव कुश आदि मौजूद रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment