Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांग्रेस ने की बड़ी सेंधमारी: AAP और शिवसेना (UBT) के सैकड़ों नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, बघेल ने कहा- जल, जंगल, जमीन बेच रही भाजपा

Bhupesh Baghel Labour Day Durg

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

Bhupesh Baghel Labour Day Durg Bhupesh Baghel Labour Day Durg Bhupesh Baghel Labour Day Durg Bhupesh Baghel Labour Day Durg

दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

मजदूर दिवस (1 मई) के अवसर पर ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर के नेतृत्व में आयोजित ‘बोरे बासी तिहार’ में कांग्रेस ने एकजुटता दिखाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित जिले के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस दौरान दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी (AAP) और शिवसेना (उद्धव गुट) सहित अन्य दलों के सैकड़ों नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया।

उद्योगों को बेच रही है भाजपा सरकार: भूपेश बघेल

मजदूर दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र और राज्य की ‘डबल इंजन’ भाजपा सरकार पर सीधा प्रहार किया। बघेल ने कहा कि यह सरकार मजदूर और किसानों के लिए नहीं, बल्कि केवल पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस शासन में हजारों उद्योगों की स्थापना हुई, जिससे करोड़ों लोगों को रोजगार मिला। लेकिन भाजपा अपने प्रदेश के 18 वर्ष और केंद्र के 12 वर्ष के शासन में केवल उद्योगों को बेचने और मजदूरों को बेरोजगार करने का काम कर रही है। भूपेश बघेल ने भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) का उदाहरण देते हुए कहा कि 1980 में कांग्रेस शासन के दौरान वहां 60,000 नियमित कर्मचारी होते थे, जिनकी संख्या आज सिमटकर मात्र 12,000 रह गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार सेक्टर-9 अस्पताल का भी निजीकरण करने की तैयारी कर रही है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है।

मनरेगा में कटौती कर छीना रोजगार: क्षितिज चंद्राकर

कार्यक्रम के आयोजक क्षितिज चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार ने केवल गरीब मजदूरों का शोषण किया है। मनरेगा में कटौती कर और कार्य दिवस को कम करके ग्रामीणों के रोजगार को खत्म कर दिया गया है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ के किसान और मजदूर पलायन को मजबूर हैं।

 नेताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों का सम्मान करती है। उनकी अगुवाई में 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। इनमें प्रमुख रूप से:

  • आम आदमी पार्टी (AAP) से: प्रदेश संयुक्त सचिव व शहर अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व पार्षद लिखन साहू, घनश्याम सोनी, अशोक पटवा, शिशिर झा, मनीष श्रीवास्तव, शाहिद हसन खान, आर. कश्यप, सुधीर नाथ, संतोष कटहरे, चेतु राम धृतलहरे, देवकी सहित दो दर्जन से अधिक लोग।

  • शिवसेना (उद्धव गुट) से: सचिन पाटले, संतोष निषाद, संजय निषाद, दुर्गेश साकेत देशमुख, राजू सूर्यवंशी, जय सूर्यवंशी, तिलक देशमुख, रमन यादव, अशोक मालापुरे, धर्मेंद्र देशमुख, कन्हैया राम और नरेंद्र सहित 50 लोग।

  • अन्य: परिक्षेत्रीय साहू संघ के उपाध्यक्ष निर्भय राम साहू, संरक्षक चन्नू राम साहू, पीलू राम साहू, रमेश देवदास, यशपाल यादव, छाती राम निषाद, राजेश साहू, बबलू श्रीवास्तव, चेतन निषाद, रूपेश साहू, राजेंद्र साहू, पूर्व पार्षद युवराज ठाकुर और अमित देवांगन।

अपराध में डूब रहा प्रदेश, मंत्री चुनाव प्रचार में व्यस्त: राकेश ठाकुर

जिला ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार को जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। एक ही दिन में दुर्ग जिले में पांच हत्याएं होना कानून व्यवस्था की पोल खोलता है। उन्होंने तंज कसा कि प्रदेश के गृह मंत्री सहित तमाम विधायक और मंत्री प्रदेश को छोड़कर बंगाल चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं।

 कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भिलाई जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, लक्ष्मण चंद्राकर, राजेंद्र साहू, दीपक दुबे, जितेंद्र साहू, महापौर नीरज पाल, शशि सिन्हा, पूर्व महापौर आनंद वर्मा, राजेश यादव, अल्ताफ अहमद, देवेंद्र देशमुख, संजय कोहले, अय्यूब खान, नासिर खोखर, अनूप वर्मा, जयंत देशमुख, गौरव उमरे, दीप सारस्वत, सिद्धार्थ चंद्राकर, दीपक जैन, अनमोल पवन चौबे, गोलू गवाने, आशुतोष सिंह, आयुष शर्मा, निकिता मिलिंद, राजू भाटिया, तुषार कुमार, रोहन राय सिंह दिकोलां, अब्दुल गनी, अजय शर्मा, प्रेमलता साहू, धनंजय साहू (दो), मीना पाल, बिंदु राजपूत, खुशबू साहू, अमोल जैन, यश बाकलीवाल, राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, सुशील भारद्वाज, अजय राज शर्मा, सुनीत घोष, सीजू एंथोनी, केशव सिंह, संजू धनकर, विनोद सेन, मीन पॉल, रतन नरमदेव, जमुना साहू, कन्या ढीमर, राजकुमार नारायणी, और सौरभ ताम्रकार सहित दुर्ग व भिलाई के सैकड़ों कांग्रेसी उपस्थित रहे।

780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
780 जिलों में एक साथ बगावत का बिगुल! जानिए गौ-सम्मान के इस 5-चरणीय 'महा-प्लान' ने देश भर में क्यों मचाई है खलबली?
previous arrow
next arrow