Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

5 साल भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस अब भाजपा पर नाकामी का ठीकरा फोड़ रही है: संजय पाण्डेय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
  • कांग्रेस ने किसानों को किया भ्रमित, भाजपा सरकार ने विकास को दी नई दिशा : पाण्डेय

जगदलपुर (कौशल संदुजा)।  छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार पर धान उपार्जन, मिलिंग और भंडारण में असफल होने का आरोप लगाने के बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय पाण्डेय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले पांच सालों में सिर्फ भ्रष्टाचार में लिप्त रहकर किसानों के नाम पर राजनीति की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गाय, गोठान और गोबर के नाम पर करोड़ों का भ्रष्टाचार कर अपने करीबियों को लाभ पहुंचाया है, और अब भाजपा सरकार की विकास योजनाओं से घबराकर जनता को भ्रमित करने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

संजय पाण्डेय ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों के हित में काम किया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस देने का वादा किया था, जिसे पूरा नहीं किया। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद, किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिया गया। 3100 रुपये प्रति एकड़ की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई और किसानों को एक मुश्त भुगतान किया गया। इससे राज्य में अब तक सर्वाधिक 144.92 लाख मैट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। पाण्डेय ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के सुव्यवस्थित भंडारण और मिलिंग योजनाओं के कारण 144.92 लाख मैट्रिक टन धान में से 144.50 लाख मैट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है, जो कुल उपार्जित धान का लगभग 99.71 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान यह अनुपात काफी कम था। कांग्रेस सिर्फ किसानों और जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। भाजपा के सुशासन में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं, जिनमें गरीबों के लिए 8 लाख पक्के आवास, स्वच्छ जल और पक्की सड़कों का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में नक्सलवाद में भी कमी आई है, जिसे देखकर कांग्रेस अब बौखलाई हुई है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment