पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , चुनाव आयोग से की तुरंत रोकने की अपील
कोलकता। दूरदर्शन ने अपने लोगो को हाल ही में रेड से ऑरेंज कलर में बदला है। जिससे विवाद पैदा हो गया है। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने दूरदर्शन के लोगो का कलर बदलने से हैरानी जताते हुए चुनाव आयोग से इसे तुरंत रोकने की अपील की है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा
I am shocked at the sudden saffronisation and change of colour of our Doordarshan logo when the national elections are taking place across the country! It is absolutely unethical, grossly illegal, and speaks loudly of the pro-BJP bias of the national public broadcaster!
How… pic.twitter.com/3JnfDhR3Ca
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 20, 2024
”जब पूरे देश में चुनाव हो रहे हैं, तो अचानक हमारे दूरदर्शन लोगो का रंग बदलने से और भगवाकरण होने से मैं शॉक्ड हूं। यह बिल्कुल अनैतिक, पूरी तरह से गलत है और राष्ट्रीय पब्लिक ब्रॉडकास्टर के भाजपा-समर्थक पूर्वाग्रह को जोर-शोर से बयां करता है। जब लोग चुनावी मोड में हैं तो भारत का चुनाव आयोग आदर्श आचार संहिता के इस भद्दे, भगवा समर्थक उल्लंघन की अनुमति कैसे दे सकता है? चुनाव आयोग को इसे तुरंत रोकना चाहिए और दूरदर्शन के लोगो के मूल नीले रंग पर वापस जाना चाहिए।”









