Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कोसानगर कांजी हाउस का औचक निरीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज सुबह 7:30 बजे कोसानगर स्थित शहरी कांजी हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस कांजी हाउस में नगर निगम भिलाई और जिला प्रशासन द्वारा सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुधन का रखरखाव किया जा रहा है। यहां पर पशुओं को हरा चारा, पानी, चिकित्सा जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान आयुक्त पाण्डेय ने गायों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया और कांजी हाउस की देखभाल करने वाली एजेंसी के कर्मचारियों को चेतावनी दी कि हरा चारा, पानी और चिकित्सा सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत आती है तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही आयुक्त पाण्डेय ने कांजी हाउस में उत्पादित खाद का भी निरीक्षण किया। कांजी हाउस के साथ ही आयुक्त पाण्डेय ने वाहन शाखा डिपो का भी दौरा किया, जहां उन्होंने वाहनों का रखरखाव, स्थिति और सुविधाओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने पुराने और अनुपयोगी वाहनों और सामग्रियों को निलामी प्रक्रिया के तहत बेचने के निर्देश दिए।

इसके बाद आयुक्त पाण्डेय ने सुपेला आकाश गंगा थोक सब्जी मंडी और सुलभ शौचालय का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत और स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को आवश्यक सुझाव दिए। आयुक्त पाण्डेय ने मंडी के थोक व्यापारी समिति के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से भी आग्रह किया कि मंडी से निकलने वाले कचरे को सड़कों पर न फेंकें, बल्कि नगर निगम की सफाई गाड़ी में डालें। उन्होंने इस मामले में सभी से सहयोग की अपील की।

इस निरीक्षण के दौरान जनसम्पर्क अधिकारी अजय कुमार शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना और जोन सुपरवाइजर कमलेश द्विवेदी भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment