Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में रेत माफिया पर शिकंजा: आरंग में खदान सील, पनडुब्बी और मशीनें जब्त; कलेक्टर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

रायपुर में रेत माफिया पर शिकंजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर में रेत माफिया पर शिकंजा रायपुर में रेत माफिया पर शिकंजा

  • समोदा और कागदेही में खनिज विभाग का औचक निरीक्षण, हरदीडीह से दो हाइवा वाहन भी जब्त, संचालकों को नोटिस जारी।

रायपुर/आरंग |

जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के सख्त निर्देशों के बाद खनिज विभाग की टीम ने आरंग क्षेत्र में ताबड़तोड़ छापेमारी की। रविवार (22 दिसंबर 2025) को हुई इस कार्रवाई में प्रशासन ने न केवल भारी मशीनें जब्त कीं, बल्कि एक रेत खदान को पूरी तरह सील कर दिया है।

समोदा और कागदेही में ‘रेड’, पनडुब्बी जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने आरंग के अंतर्गत आने वाले समोदा, कागदेही और हरदीडीह रेत खदान क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। मौके पर अवैध खनन गतिविधियां संचालित पाई गईं। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए समोदा और कागदेही रेत खदान से एक मोटर बोट सक्शन मशीन (पनडुब्बी) और एक चेन माउंट मशीन जब्त की। अधिकारियों ने मौके पर ही खनन कार्य तत्काल प्रभाव से बंद करवा दिया। नियमों की अनदेखी करने पर कागदेही रेत खदान को सील कर दिया गया है।

हरदीडीह में हाइवा जब्त, थाने में खड़े कराए वाहन

कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए टीम ने हरदीडीह क्षेत्र में भी दबिश दी। यहां अवैध परिवहन और खनन में संलिप्त पाए गए दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से इन जब्त वाहनों को आरंग थाना परिसर में खड़ा करवाया गया है।

एक्ट के तहत नोटिस जारी, होगी कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। खनन कार्य में संलिप्त व्यक्तियों और रेत खदान संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है। इनके विरुद्ध ‘खान एवं खनिज अधिनियम’ तथा ‘पर्यावरण संरक्षण अधिनियम’ के कड़े प्रावधानों के तहत विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्राकृतिक संसाधनों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

जिला प्रशासन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए भविष्य में भी इस तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow