50 लाख कैश के साथ 1 गिरफ्तार
OM Darpan
Apr 30, 2024 08:13 pm
197 views
30 Apr 2024
आरंग।
लोकसभा चुनाव मद्देनजर आरंग पुलिस द्वारा रात्रि में महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आलू से भरे पिकअप OD 02 CF 5591 को रुकवाया गया । जिसमे ड्राइवर प्रताप प्रधान निवासी ढेंकानाल ओडिसा द्वारा कार्टून में छिपा कर लगभग 50 लाख रुपए ला रहा था। ड्राईवर पास पैसे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न होने के कारण 102 सीआरपीसी के तहत पैसे को जप्त कर। इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।
चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने के दिए गए है निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर संतोष सिंह के द्वारा कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी तथा लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट और एसएसटी, फ्लाइंग स्क्वाड के माध्यम से राज्य/जिले से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह-जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी करने निर्देशित किया गया है, जिसके दौरान यह कार्यवाही की गई।
जरूरी खबरें
विज्ञापन