18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला की वेशभूषा में एयरपोर्ट कर्मचारी ने लगाई फांसी

शेयर करें

OM Darpan

Jun 25, 2024 07:23 am 163 views
[smartslider3 slider=2]
पंतनगर। उत्तराखण्ड के पंतगनग एयरपोर्ट पर ATC के पद पर काम कर रहे एक कर्मचारी की उसके ही कमरे में पंखे पर संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिला है। मृतक ने महिला की वेशशुषा धारण कर रखा था। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक उधम सिंह नगर जिले के पंतनगर एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल के इंचार्ज के पद पर पदस्थत था। मृतक आशीष आशीष कुमार चौसाली की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृत्यु के समय मृतक महिला की वेशभूषा धारण किए हुआ था. मौत की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि कर्मचारी के घर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने कई संदिग्ध वस्तुओं और मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पंतनगर एयरपोर्ट पर एटीसी के पद पर तैनात आशीष कुमार चौसाली सुबह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, इसके बाद उनके रूम पार्टनरों और अन्य कर्मचारियों ने उनको आवाज दी, लेकिन कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला उसके बाद आनन फानन में गेट तोड़कर कर्मचारी जब कमरे में पहुंचे, तो देखा कि मृतक महिला की वेशभूषा धारण कर पंख से लटका हुआ था, जिसके बाद सहकर्मियों ने उसे फंदे से नीचे उतारकर आनन फानन में रुद्रपुर जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने प्राथमिक जांच में मृत घोषित कर दिया.
जांच कर रही पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर मनोज कत्याल ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट पर एटीसी के पद पर तैनात कर्मचारी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई. मौत की सूचना मिलने पर जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने कहा कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कई संदिग्ध वस्तुओं को बरामद किया है। जिसकी जांच शुरू कर दी गई है. जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा.
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918134924839

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement