16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बाइक की कीमत से 10 गुना ज्यादा जुर्माना, 113 चालान पेंडिंग होने पर वाहन सीज

OM Darpan

Sep 17, 2026 12:15 am 661 views
बाइक की कीमत से 10 गुना ज्यादा जुर्माना, 113 चालान पेंडिंग होने पर वाहन सीज

एमडीआई चौक पर चेकिंग के दौरान एएसआई प्रवीण कुमार की टीम ने पकड़ा वाहन

गुरुग्राम। गुरुग्राम में यातायात नियमों की अनदेखी का बड़ा मामला सामने आया है। एमडीआई चौक पर नियमित जांच के दौरान पुलिस ने एक ऐसी मोटरसाइकिल पकड़ी है, जिस पर 113 चालान लंबित मिले। इन चालानों की कुल जुर्माना राशि 10 लाख 68 हजार 500 रुपये है।

हैरानी की बात यह है कि जिस बाइक पर 10 लाख से ज्यादा का जुर्माना है, उसकी मौजूदा बाजार कीमत महज 90 हजार से 1 लाख रुपये के बीच है। 16 सितंबर को जोनल अधिकारी एएसआई प्रवीण कुमार की टीम ने वाहन जांच अभियान के दौरान इस बाइक को रोका था।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिकॉर्ड में मिले 113 चालान

पुलिस ने जब चालक से दस्तावेज मांगे तो वह पेश नहीं कर सका। इसके बाद वाहन के रिकॉर्ड की जांच की गई। मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत बाइक पर 113 चालान पेंडिंग मिले। ज्यादातर चालान बिना हेलमेट, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र और बिना इंश्योरेंस के थे।

जब्त कर पार्किंग में खड़ी की बाइक

इतनी बड़ी संख्या में लंबित चालान और भारी जुर्माना राशि मिलने के बाद पुलिस ने मोटरसाइकिल को तुरंत जब्त कर लिया। वाहन को निर्धारित पार्किंग में खड़ा करा दिया गया है। पुलिस ने चालकों से वैध दस्तावेज रखने और समय पर चालान भरने की अपील की है।

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917024033118

विज्ञापन

Advertisement