18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजधानी रायपुर में बेटे ने की बुजुर्ग पिता की निर्मम हत्या

शेयर करें

OM Darpan

Jul 31, 2024 07:54 am 173 views
 
  • कबीर नगर के वीरसावरकर नगर में 60 वर्षीय वृद्ध की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
रायपुर: राजधानी के कबीर नगर थाना क्षेत्र के वीरसावरकर नगर में आज सुबह एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की लाश घर के बाहर पड़ी मिली, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। एएसपी पश्चिम दौलतराम पोर्ते ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बेटे द्वारा पिता की हत्या का मामला सामने आ रहा है। यह वारदात कबीर नगर के वीरसावरकर नगर स्थित घर में हुई, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय विद्या धर बेहरा के रूप में हुई है, जो उड़ीसा के निवासी थे। वहीं, आरोपी बेटे का नाम चंद्रकांत बेहरा है, जो घटना के बाद से फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में बुजुर्ग के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका साफ नजर आ रही है। पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश शुरू कर दी है और आस-पास के क्षेत्रों में उसकी खोजबीन जारी है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918182037512

विज्ञापन

Advertisement