जन समस्याओं के समाधान के लिए नागरिकों का उमड़ा हुजूम
रायपुर/ उरला (सत्यानंद सोई)।
बाजार चौक में आयोजित जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर में नागरिकों का उत्साह देखते ही बनता है। शिविर में लोग अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं को दर्ज कराने पहुंचे और उनकी समस्याओं के समाधान की उम्मीद में कतारबद्ध दिखे।
इस शिविर में नागरिकों ने नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र और स्वरोजगार प्रकरण सहित कई छोटे-छोटे कार्यों के लिए अपनी समस्याएं दर्ज कराई हैं।
नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान हो, इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी भी तत्पर हैं। शिविर में हर संभव प्रयास किया जा रहा है कि नागरिकों को उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण मिल सके।
शिविर में आए नागरिकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों से उन्हें बहुत लाभ मिलता है और प्रशासन की तत्परता से उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्र हो पाता है। यह शिविर नागरिकों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है।
इस प्रकार के शिविरों से सरकार की जनहितकारी नीतियों का क्रियान्वयन भी सुनिश्चित होता है और नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास भी बढ़ता है।











