- सुकमा के जगरगुंडा में खौफनाक वारदात, ग्रामीणों में दहशत
सुकमा (कौशल संदुजा)
सुकमा के जगरगुंडा क्षेत्र में नक्सलियों ने एक शिक्षा दूत, दूधी अर्जुन (पिता: दूधी मंगडू) को जन अदालत लगाकर निर्ममता से मार डाला। घटना में नक्सलियों ने पहले उन्हें डंडे से पीटा, और जब अर्जुन ने मरने से इंकार किया, तो रस्सी से उनका गला घोटकर हत्या की। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है, जहां नक्सलियों ने ग्रामीणों को धमकी दी। अर्जुन के परिजनों में भय का माहौल है, और उनके अंतिम संस्कार की सूचना भी दी गई है।
पुलिस के अनुसार, हाल ही में जिले में खुल रहे कैम्पों के कारण नक्सली बौखलाए हुए हैं, और वे लगातार आम लोगों को निशाना बना रहे हैं। सुकमा पुलिस ने घटना में शामिल नक्सलियों की पहचान के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी है और थाना जगरगुंडा में मामले की आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।









