Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चक्रवात ‘दाना’ का कहर: पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हाई अलर्ट, छत्तीसगढ़ में 14 ट्रेनें रद्द

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

रायपुर।

चक्रवात ‘दाना’ के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़, झारखंड और आंध्र प्रदेश में भी आपदा से निपटने के लिए टीमें अलर्ट मोड पर हैं। इस तूफान का सबसे बड़ा असर परिवहन सेवाओं, खासतौर पर रेल सेवाओं पर देखने को मिल रहा है। रेलवे की ओर से मंगलवार को नौ ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की गई थी, जबकि बुधवार को कुल 14 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है। ये ट्रेनें छत्तीसगढ़ से होकर गुजरती हैं, जिनकी रद्दीकरण से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

कौन-कौन सी ट्रेनें हुईं रद्द?

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी ने जानकारी दी है कि छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-सूरत एक्सप्रेस, पुरी-दुर्ग एक्सप्रेस, पुरी-अजमेर एक्सप्रेस, पुरी-अहमदाबाद एक्सप्रेस और पुरी-ऋषिकेश एक्सप्रेस गुरुवार को रद्द रहेंगी। इसके अलावा विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस और पुरी-निजामुद्दीन एक्सप्रेस 25 अक्टूबर को रद्द रहेंगी। ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस और सूरत-ब्रह्मपुर एक्सप्रेस 23 अक्टूबर को रद्द की गई थीं, जबकि अजमेर-पुरी एक्सप्रेस 29 अक्टूबर और अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर को रद्द कर दी गई हैं।

मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात ‘दाना’ गुरुवार को ओडिशा के केंद्रपारा में तट से टकरा सकता है। ओडिशा के सभी समुद्री इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। चक्रवात शुक्रवार की सुबह भितरकनिका राष्ट्रीय उद्यान और धामरा बंदरगाह के बीच लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर दस्तक दे सकता है। किसी भी आपदा से निपटने के लिए ओडिशा में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 20 टीमें और पश्चिम बंगाल में एनडीआरएफ की 17 टीमें तैनात की गई हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment