Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गांधी स्मृति यात्रा के तहत रायपुर में ‘दाम सत्याग्रह’ शुरू, प्रशासन की अनुमति के बिना किसानों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर (सत्यानंद सोई) |

30 जनवरी 2025 को आजाद चौक, रायपुर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष प्रदेश किसान संघ द्वारा ‘गांधी स्मृति यात्रा’ के तहत ‘दाम सत्याग्रह’ की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में जिला किसान संघ के अध्यक्ष सुदेश टेकाम, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा मजदूर कार्यकर्ता समिति के कल्याण सिंह पटेल, महेश साहू व राजनांदगांव क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे।

अनुमति न मिलने के बावजूद किसानों का संघर्ष जारी

कार्यक्रम से एक दिन पूर्व प्रशासन से अनुमति के लिए अर्जी दी गई थी, लेकिन आचार संहिता व कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए प्रशासन ने अनुमति खारिज कर दी। इसके बावजूद, किसानों ने बस किराया कर रायपुर के आजाद चौक पहुंचकर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर मौन श्रद्धांजलि दी और सभा कर ‘दाम सत्याग्रह’ की शुरुआत की।

‘दाम सत्याग्रह’ की मांगें और उद्देश्य

प्रदेश किसान संघ के नेतृत्व में यह सत्याग्रह किसानों के हक और उचित मूल्य की मांग को लेकर किया जा रहा है। किसान संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, लेकिन फसलों के दाम उतने नहीं बढ़ रहे, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।

किसानों की प्रतिक्रिया और आगे की रणनीति

कार्यक्रम के दौरान किसानों ने ‘सत्याग्रह ही हमारा मार्ग है’ का नारा लगाते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन जारी रखने की बात कही। किसान नेताओं का कहना है कि यह आंदोलन गांधीवादी तरीके से सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए किया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow