Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पित रहा दीनदयाल का जीवन: विधायक गजेंद्र यादव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में विधायक गजेंद्र यादव ने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने घर-घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान चलाया और कार्यकर्ताओं में जोश भरा। सुभाष नगर में विधायक गजेंद्र यादव ने चुन्नू लाल दीपक के निवास पर पहुँचकर उन्हें उनके जन्मदिवस पर भाजपा का सदस्य बनाया। यह उनके परिवार के लिए एक विशेष अवसर बन गया।

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती दुर्ग

 

 

इस अवसर पर कॉलोनी के 25 से अधिक नागरिक भी विधायक के रेफरल कोड से भाजपा सदस्य बने। विधायक यादव ने कहा, “भाजपा की सदस्यता लेना देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का संकल्प लेने के समान है।”

इसके अलावा, भाजपा दुर्ग द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर चण्डी शीतला मंडल के नेतृत्व में शिक्षक नगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा, “पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रति समर्पित था। उनका अंत्योदय का विचार हम सभी के लिए युगों-युगों तक प्रेरणा स्रोत रहेगा।”

इस कार्यक्रम में जिला सेवा पखवाड़ा की संयोजक अल्का बाघमार, साजन जोसफ, नीलेश अग्रवाल, दिनेश देवांगन, अनूप सोनी, डॉ. मानसी गुलाटी, आसिफ अली सैय्यद, रीता मेंश्राम, मनीष साहू, गोविंद देवांगन, बंटी चौहान, दिनेश मिश्रा, विकास सेन, शेखर चन्द्राकर, अजीत वैध, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, कृष्णा निर्मलकर, ज्योति चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment