Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महापौर एजाज ढेबर पर FIR की मांग, SSP को धमकाने और आत्महत्या की चेतावनी का आरोप

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

विधायक रिकेश सेन ने गृहमंत्री से की कार्रवाई की अपील, वीडियो जारी कर दिया बयान

रायपुर। रायपुर के महापौर एजाज ढेबर पर वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने एक और FIR दर्ज करने की मांग की है। विधायक का आरोप है कि एजाज ढेबर ने SSP कार्यालय में घुसकर SSP संतोष यादव के सामने बैठकर FIR रद्द करने की बात कही और यदि FIR रद्द नहीं किया गया तो आत्महत्या की धमकी दी। विधायक ने इसे कानून के खिलाफ हरकत बताते हुए एजाज ढेबर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि महापौर द्वारा की गई ये हरकत बिलकुल कानून के खिलाफ है और इस पर एक नया FIR दर्ज किया जाए। उन्होंने SSP संतोष सिंह को धमकाने और आत्महत्या की चेतावनी देने पर एजाज ढेबर के खिलाफ FIR दर्ज करने की अपील की है। विधायक ने इस संबंध में गृहमंत्री को भी वीडियो जारी कर अपनी बात रखी है।

भाजपा विधायक रिकेश सेन ने महापौर एजाज ढेबर की आत्महत्या की धमकी को एक आपराधिक कृत्य बताया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भी इस मामले में जिक्र किया है।

पिछले दिन महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर SSP से FIR शून्य करने की मांग की थी और इसका ज्ञापन भी सौंपा था। उन्होंने कहा था कि अगर FIR वापस नहीं ली गई तो वह आत्महत्या कर लेंगे और चिट्ठी में SSP संतोष सिंह का नाम लिख देंगे। महापौर ने यह भी कहा कि यदि उनके खिलाफ हुई FIR को शून्य नहीं किया गया तो 25 हजार लोगों पर मामला दर्ज करना पड़ेगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment