बेमेतरा/थानखम्हरिया।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने एक दिवसीय प्रवास में बेमेतरा जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने ग्राम करमु में माँ चंडी मंदिर के नवनिर्माण हेतु भूमि पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यह मंदिर जनसहयोग से निर्मित होगा।

इसके पश्चात उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा थानखम्हरिया पहुंचे, जहां सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित भव्य समारोह में उन्होंने कुल 653.62 लाख रुपये की लागत वाले 36 विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।
इस समारोह की अध्यक्षता दुर्ग सांसद विजय बघेल ने की। कार्यक्रम में साजा विधायक ईश्वर साहू, प्रहलाद रजक अध्यक्ष रजक बोर्ड, जितेन साहू तेलघानी नाका बोर्ड, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय साहू, राजेंद्र शर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, ओमप्रकाश जोशी पूर्व जिला अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, चंदन अग्रवाल विधायक प्रतिनिधि और युवा भाजपा नेता बसंत अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
भावुक क्षण: भुनेश्वर साहू की स्मृति में गार्डन व मूर्ति की घोषणा
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने थानखम्हरिया के लिए दी गई 7 करोड़ की विकास योजनाओं को क्षेत्र की दिशा और दशा बदलने वाला बताया। उन्होंने एसडीओपी कार्यालय और आईटीआई कॉलेज की स्थापना के लिए गंभीर प्रयास करने की भी बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने बिरनपुर कांड में मृतक भुनेश्वर साहू (साजा विधायक ईश्वर साहू के सुपुत्र) की स्मृति में साजा क्षेत्र में गार्डन और मूर्ति निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की, जिससे सभा भावुक हो उठी और श्रद्धांजलि का माहौल बन गया।
विधायक और नगर पंचायत की घोषणाएं बनी चर्चा का विषय
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिता चंदन अग्रवाल ने क्षेत्र की विभिन्न आवश्यकताओं को उपमुख्यमंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा। इस पर विधायक ईश्वर साहू ने 15 लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा की और कुल 30 लाख रुपये के नवीन कार्यों की घोषणा कर जनविश्वास को और मजबूत किया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर जितेंद्र साहू जनपद अध्यक्ष, परमेश्वर वर्मा भाजयुमो जिला अध्यक्ष, केशव पटेल मंडल अध्यक्ष, चंद्रप्रताप सिंह बैस सरपंच ग्राम पंचायत ढोरली, अंजना राजेश ठाकुर, सरिता जैन और नगर पंचायत के सभी पार्षदगण — मनीष रात्रे, विजय यादव, नेहा जितेन्द्र सिन्हा, संतोष गोविंद शर्मा, भारती हरीश निर्मलकर, ललिता विनोद यादव, नरेश पाटिल, शरद कुम्भकार, प्रवेश ध्रुव, अंजू टीकम अग्रवाल, करीम बेग, ऋषि तिवारी, नेहा भैयाराम लहरे, वीरेंद्र सिन्हा और सूरज पाल एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।






