Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

साईं नगर उरला दुर्ग में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, रुक्मणी विवाह में श्रद्धालुओं का उमड़ा प्रेम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
साईं नगर उरला दुर्ग में चल रही भागवत कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और रुक्मणी विवाह को बड़े धूमधाम से मनाया। कथा के पं. राजकुमार दुबे जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, उनके बालक्रीड़ा और अद्भुत लीलाओं की चर्चा करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। कथा के दौरान “नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से पं. दुबे जी के कथामंच ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कथा में पं. दुबे जी ने भगवान श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा का प्रसंग भी सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि किस प्रकार इंद्रदेव ने अपने सामर्थ्य का घमंड किया और भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को प्रलयकारी वर्षा से बचाया। साथ ही, रुक्मणी विवाह उत्सव ने श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया, जिसमें फूलों की वर्षा और संगीतमय भक्ति गीतों से माहौल भक्ति से ओत-प्रोत हो गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में श्री साईं सेवा समिति, श्री साईं महिला मंडली उरला और उनके कलाकारों का विशेष योगदान रहा। वे अपनी भक्ति गीतों से वातावरण को दिव्य बनाने में सहायक बने। आयोजन में उपस्थित रामकुमार राजपूत, जो एक प्रसिद्ध समाजसेवी हैं और हमेशा भक्ति भाव सत्संग में डूबे रहते हैं, ने अपनी सहभागिता से आयोजन की सुंदरता और भी बढ़ा दी।

 

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow