4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

धमतरी में राधाकृष्ण ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का खुलासा

शेयर करें

OM Darpan

Nov 21, 2024 08:29 pm 283 views
धमतरी में राधाकृष्ण ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का खुलासा
[smartslider3 slider=6]
धमतरी।  राधाकृष्ण ज्वेलरी दुकान में हुई चोरी का मामला सुलझ गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रवीण वर्मा, पिता राधेश्याम वर्मा, निवासी नयापारा वार्ड धमतरी, जो रिसाईपारा स्थित अपनी ज्वेलरी दुकान को बंद कर अपने घर गए थे। रात करीब 03:20 बजे प्रवीण वर्मा को सूचना मिली कि दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। तुरंत दुकान पहुंचकर देखा गया तो शटर आधा खुला था और अंदर ज्वेलरी सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। दुकान से चांदी के जेवरात, बैटेक्स के आभूषण और नकद 17,000 रुपये, कुल मिलाकर 95,000 रुपये गायब थे। इस घटना की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अपराध क्रमांक 438/2024 धारा 305 (ए), 331 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।  
[smartslider3 slider=3]
  चोरी का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणीशंकर चन्द्रा और उप पुलिस अधीक्षक नेहा पवार के मार्गदर्शन में साइबर सेल की तकनीकी सहायता और थाना सिटी कोतवाली धमतरी की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही थी। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबीर की सहायता से आरोपियों की पहचान की गई। दिनांक 20 नवंबर 2024 को मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टैंड धमतरी के पास संदिग्ध अमन उर्फ आर्मी चौहान, पिता सुरेन्द्र चौहान, उम्र 23 साल, निवासी पंचधार थाना सरिया जिला रायगढ़ को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दिनांक 8 नवंबर 2024 की रात को राधाकृष्ण ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर चांदी के जेवरात, बैटेक्स आभूषण और नकद 17,000 रुपये चोरी किए। आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात, बैटेक्स आभूषण, कुल मूल्य 3,73,640 रुपये, बरामद किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
[smartslider3 slider=2]
  पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस सफलता में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सन्नी दुबे, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली धमतरी निरीक्षक राजेश मरई, प्रधान आरक्षक लोकेश नेताम, हरिशंकर सिन्हा, आरक्षक योगेश नाग, कमल जोशी, मुकेश मिश्रा, दीपक साहू, कृष्ण कन्हैया पाटिल, आनंद कटकवार, युवराज ठाकुर, फनेश साहू, धीरज डबसेना, विकास द्विवेदी, योगेश ध्रुव, मनोज साहू, गोपाल चन्द्राकर, किशोर देशमुख, चंदर जमदार और रामकृष्ण यादव की सराहनीय भूमिका रही।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004102803732

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 4