14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुशासन तिहार धमतरी: बारिश में टपकती थी छत, छिन गई थी नींद; अब CM साय ने चाबी सौंपकर पूरा किया पक्के मकान का सपना, महिलाओं की छलक उठी खुशी

OM Darpan

May 18, 2026 04:46 am 379 views
सुशासन तिहार धमतरी: बारिश में टपकती थी छत, छिन गई थी नींद; अब CM साय ने चाबी सौंपकर पूरा किया पक्के मकान का सपना, महिलाओं की छलक उठी खुशी
 

धमतरी (ओमदर्पण न्यूज़)।

“अपना पक्का घर केवल ईंट और सीमेंट का ढांचा नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और नए जीवन की मजबूत नींव होता है।” धमतरी में आयोजित 'सुशासन तिहार 2026' के दौरान यह भाव उस समय जीवंत हो उठा, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हितग्राहियों को प्रतीकात्मक चाबी सौंपकर उनके वर्षों पुराने सपनों को साकार किया। सुशासन तिहार में भाटगांव की हितग्राही कुमारी यादव और लता साहू को मुख्यमंत्री साय के हाथों आवास की चाबी प्रदान की गई। वर्षों तक कच्चे मकान में कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने वाले इन परिवारों के लिए यह क्षण आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व से भरे नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक बन गया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

टपकती छत के दर्द से मिली मुक्ति, अब जगी नई उम्मीद

हितग्राही कुमारी यादव ने अपना दर्द साझा करते हुए बताया कि बरसात के दिनों में उनका परिवार लगातार परेशानियों का सामना करता था। कच्चे घर की टपकती छत और कमजोर दीवारों के कारण बच्चों की पढ़ाई और परिवार की सुरक्षा हमेशा चिंता का विषय बनी रहती थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से अब उनका परिवार सुरक्षित महसूस कर रहा है और बच्चों के भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगी है।

इसी प्रकार लता साहू ने कहा कि पहले हर मौसम अपने साथ चिंता लेकर आता था, लेकिन अब पक्का घर मिलने से उनके परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का आत्मविश्वास मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

अंत्योदय की भावना से काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है। प्रत्येक पात्र और जरूरतमंद परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों के जीवन में सुरक्षा, स्थायित्व और सामाजिक सम्मान सुनिश्चित करने का एक प्रभावी माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाया जा रहा है और जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। यही कारण है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में विकास के साथ-साथ शासन के प्रति लोगों का विश्वास भी मजबूत हो रहा है।

इस कार्यक्रम के दौरान महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, धमतरी विधायक ओंकार साहू, नगर निगम महापौर रामू रोहरा और जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा सहित कई अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।


Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914152612878

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 1 / 183