Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

जिला पंचायत समीक्षा बैठक: जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और आवास योजनाओं पर ज़ोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए “एक सोख्ता संतान के नाम एवं एक पेड़ मां के नाम 2.0” वृक्षारोपण कार्यक्रम और सोख्ता निर्माण पर बल दिया गया। ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी सदन निर्माण की प्रगति की समीक्षा की गई और अटल डिजिटल केन्द्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत “लखपति दीदी” योजना के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयासों पर चर्चा हुई। आवास योजनाओं की समीक्षा में अपात्र हितग्राहियों पर सख्ती बरतने और योजनाओं को जल्द पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। स्वच्छता पर ध्यान देते हुए स्वच्छग्राहियों के मानदेय और फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में आकाश सोनी, उपसंचालक पंचायत, पिताम्बर यादव सहापरियोजना अधिकारी, अरदीप ढीढी मनरेगा सहायक परियोजना अधिकारी व वेदप्रकाश समन्वयक आवास निर्माण अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow