Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लायंस क्लब दुर्ग सिटी का दीपावली मिलन समारोह: उल्लास, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ हुआ आयोजन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
  • लायंस क्लब दुर्ग सिटी ने अतिथि रेस्टोरेंट में दीपावली मिलन समारोह आयोजित कर लायन सदस्यों के बीच त्योहार की खुशियाँ बाँटी
  • रोचक कहानियों व मनोरंजक गेम्स से कार्यक्रम में जोड़ा उत्साह।

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
लायंस क्लब दुर्ग सिटी द्वारा अतिथि रेस्टोरेंट में दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्ष ला सुमन पांडे ने सभी उपस्थित लायन सदस्यों का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं और साथ ही सभी सदस्यों से दीपावली के महत्व पर विशेष विचार व्यक्त करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर लायन अमर सिंह गुप्ता ने हनुमान चालीसा की रचना और तुलसी-राम से जुड़ी रोचक कथा साझा की, जो श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर गई। विनोद परमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि दीपावली की सार्थकता तब पूरी होती है, जब उन घरों में भी दीपक जलाए जाएं, जिन्होंने सारी उम्मीदें छोड़ दी हैं। इसके साथ ही एमजेएफ ला रौनक जमाल ने दीपावली के महत्व पर विचार प्रस्तुत कर सभा को संबोधित किया। लायन कैलाश जैन बरमेचा ने भी अपने यादगार संस्मरण सुनाए, जिससे समारोह का माहौल और भी गरिमा पूर्ण हो गया।

समारोह में विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया था, जिसमें ला सतीष चंद सुराना, ला अमर सिंह गुप्ता, एमजेएफ डॉक्टर रौनक जमाल, जरीना जमाल, ला विनोद परमार, ला सुनील अग्रवाल, ला महमूद हिरानी, ला कैलाश जैन बरमेचा और ला मंजू बरमेचा विजेता रहे। अध्यक्ष ला सुमन पांडे ने सभी विजेताओं को सम्मानित किया और पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन ला रश्मि अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम प्रभारी ला अनिता तिवारी और लायन आकांक्षा मिश्रा ने सफल आयोजन सुनिश्चित किया। कार्यक्रम में सभी लायन सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और दीपावली की खुशियाँ साझा कीं। समारोह के अंत में सभी ने पटाखे जलाकर दीपावली का आनंद मनाया।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment