Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बोल बम सेवा समिति की शिव जी की बारात में शामिल हुए डॉ रमन सिंह, विविध झांकियों की प्रस्तुति ने दिलाया रोमांच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 

 महाशिवरात्रि पर्व पर हर वर्ष की तरह इस बार भी बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति द्वारा शिवजी की भव्य बारात का आयोजन किया गया। इस साल के आयोजन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इसके साथ ही दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन और भिलाई दुर्ग के प्रमुख गणमान्य नागरिकों ने भी इस समारोह में भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव का महा अभिषेक करने से हुई, जिसके बाद शिव जी की बारात का आयोजन किया गया। इस बारात में देशभर से आई विभिन्न झांकियों ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया। इन झांकियों में कलाकारों ने भगवान शिव के गणों के रूप में नृत्य करते हुए अपने करतबों का प्रदर्शन किया, जो दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव साबित हुआ।

समिति अध्यक्ष दया सिंह ने आयोजन में उपस्थित प्रमुख अतिथियों को सम्मानित करते हुए उन्हें शिव प्रतिमा और शाल भेंट की। इस आयोजन ने एक बार फिर भिलाई क्षेत्र में शिव भक्ति की आस्था को और भी प्रगाढ़ किया।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow