Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कांसाबेल में 19 हजार के प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल सहित ड्रग तस्कर सूरज वर्मा गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 


जशपुर।

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के एक बड़े खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी सूरज वर्मा के कब्जे से 240 नग PYEEVON SPAS PIUS कैप्सूल और एक मोबाइल फोन जब्त किया है, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 19,008 रुपये बताई जा रही है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

मामले का संक्षिप्त विवरण यह है कि बीते 14 अगस्त को कांसाबेल पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया था कि कांसाबेल थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम चिडोरा में रहने वाला सूरज वर्मा नाम का व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS रखा हुआ है और वह कांसाबेल चर्च रोड में ग्राहकों की तलाश में है। इस सूचना को गंभीरता से लेते हुए कांसाबेल पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के दिशा-निर्देश पर तत्काल एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसने मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान कांसाबेल चर्च रोड स्थित एक शोरूम के बाहर खड़े संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर हिरासत में ले लिया।

बरामद हुए 240 नग प्रतिबंधित कैप्सूल

हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सूरज वर्मा, उम्र 34 वर्ष, निवासी पिस्का मोड़, बैंक कॉलोनी, थाना सुखदेवनगर, रांची, झारखंड, बताया। वर्तमान में वह ग्राम चिडोरा, कांसाबेल, जशपुर (छत्तीसगढ़) में एक ढाबे का संचालन करता है। पुलिस ने जब संदिग्ध आरोपी सूरज वर्मा की तलाशी ली, तो उसके पास रखे नीले रंग के प्लास्टिक के झोले में एक डब्बे के अंदर पैक कुल 30 पत्ता, प्रत्येक पत्ते में 8-8 कैप्सूल, इस प्रकार कुल 240 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS मिले। पुलिस द्वारा इन प्रतिबंधित कैप्सूल को रखने, परिवहन करने व बिक्री करने के संबंध में जब वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने सूरज वर्मा को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से सभी 240 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS को जब्त कर लिया। जब्त कैप्सूल का औषधि निरीक्षक से परीक्षण कराया गया, जिन्होंने इसे क्रय-विक्रय हेतु प्रतिबंधित बताया।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी सूरज वर्मा के कब्जे से उसके द्वारा प्रयुक्त मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया है। मामले में आरोपी सूरज वर्मा उम्र 34 वर्ष के विरुद्ध थाना कांसाबेल में 21(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। पूछताछ पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी सूरज वर्मा यह प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल कहां से लाया था, जिस पर पुलिस शीघ्र कार्यवाही करेगी।

अवैध नशे पर ‘ऑपरेशन आघात’ जारी

इस मामले की कार्यवाही और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कांसाबेल उप निरीक्षक सुनील सिंह, सहायक उप निरीक्षक रामनाथ राठिया, नीता कुर्रे, आरक्षक शिवचंद भगत, वीरेंद्र एक्का और सुरेश एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी ने बताया कि पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत कांसाबेल क्षेत्र से प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल PYEEVON SPAS PIUS के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow