Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुबई की शेखा महरा ने तलाक के बाद लॉन्च किया परफ्यूम ‘Divorce’, सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • शेखा महरा ने अपने पति से तलाक के बाद आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का संदेश दिया
  •  परफ्यूम ‘Divorce’ ने इंटरनेट पर छेड़ी नई चर्चा।

दुबई।

दुबई के शाही परिवार की सदस्य, शेखा महरा, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 30 वर्षीय शेखा महरा, जो दुबई के शासक मोहम्मद बिन राशिद अल मख्तूम की बेटी हैं, ने हाल ही में अपने पति से तलाक देकर और एक परफ्यूम ब्रांड लॉन्च कर मीडिया में हलचल मचा दी है। परफ्यूम का नाम ‘Divorce’ है, जो उनके जीवन के हालिया विवादास्पद फैसले को दर्शाता है।

जुलाई 2024 में, शेखा महरा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के माध्यम से अपने पति, शेख माना बिन मोहम्मद बिन राशिद बिन माना अल मख्तूम से सार्वजनिक रूप से तलाक की घोषणा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए लिखा, “प्रिय पति, आप अन्य महिलाओं के साथ व्यस्त हैं, इस वजह से मैं तलाक की घोषणा करती हूं। मैं आपको तलाक देती हूं, तलाक देती हूं, तलाक देती हूं।”

इस घोषणा ने दुबई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान खींचा। उनकी शादी मई 2023 में हुई थी, और मई 2024 में उनके घर एक बेटी का जन्म हुआ। बेटी के जन्म के दो महीने बाद ही उन्होंने अपने पति से तलाक की घोषणा कर दी, जो सोशल मीडिया पर व्यापक चर्चा का विषय बन गया।

तलाक के बाद, शेखा महरा ने अपने नए परफ्यूम ब्रांड ‘Divorce’ को लॉन्च किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस परफ्यूम का नाम और इसके साथ जुड़ी कहानी ने लोगों के बीच कई तरह की प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की हैं। कुछ लोगों ने इसे महिलाओं की आजादी और सशक्तिकरण का प्रतीक बताया, तो कुछ ने इसे एक साहसी कदम के रूप में देखा। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ब्रांड को 2024 की आत्मनिर्भरता और साहस का प्रतीक बताया।

शेखा महरा के इस कदम ने एक नया संदेश दिया है कि महिलाओं को अपने जीवन में आत्मनिर्भर और सशक्त रहना चाहिए, चाहे वे किसी भी परिस्थिति का सामना करें। उनके इस परफ्यूम ब्रांड ने न केवल दुबई, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाई है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment