Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

महापौर अलका बाघमार के प्रयासों से शहर को मिली बड़ी सौगात, शासन ने स्वीकृत किए 25 करोड़

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(रोहितास सिंह भुवाल)
दुर्ग।

दुर्ग शहर के विकास को नई गति देने के लिए महापौर अलका बाघमार के प्रयासों से शासन ने नगरोत्थान योजना के तहत 25 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी है। अपने कार्यकाल के पहले ही महीने में मिली इस स्वीकृति को महापौर ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह धनराशि शहर की बुनियादी सुविधाओं को सुधारने में मददगार साबित होगी।

शहर को मिलेंगी बेहतर सड़कें और सुविधाएं

शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए स्टेशन रोड से शहीद चौक तक 800 मीटर फोरलेन निर्माण और राजेंद्र पार्क चौक से शहीद चौक होते हुए आईएमए चौक तक चौड़ीकरण व फोरलेन निर्माण कार्य किए जाएंगे। इससे नागरिकों को आवागमन में भारी सुविधा मिलेगी।

शहर विकास की नई पहल

महापौर अलका बाघमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना का उद्देश्य शहर के बुनियादी ढांचे को सुधारना और नागरिकों की सुविधाओं को बेहतर बनाना है। इस योजना के तहत—
सड़क निर्माण एवं सुधार कार्य
जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना
सीवरेज सिस्टम का आधुनिकीकरण
स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था में सुधार
शहरी पार्कों का सौंदर्यीकरण

शासन से निरंतर सहयोग की अपेक्षा

महापौर ने कहा कि दुर्ग शहर के विकास कार्यों के लिए वह शासन से निरंतर राशि स्वीकृत कराकर शहर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने का प्रयास करेंगी। नगरोत्थान योजना के प्रस्तावित कार्यों की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) शीघ्र शासन को प्रस्तुत की जाएगी, ताकि आगामी 2025-26 के बजट में इन कार्यों को शामिल किया जा सके।

शहरवासियों के लिए बड़ा कदम

शासन से मिली इस राशि से शहरवासियों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ जल आपूर्ति और सुगम यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा। महापौर ने कहा कि यह पहल दुर्ग को आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow