दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की घोषणा रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में की गई। इस अवसर पर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नेतृत्व में और निवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रदेश चुनाव पर्यवेक्षक और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े द्वारा किरण सिंह देव को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद, सुरेन्द्र कौशिक ने दुर्ग जिला भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान प्रमुख रूप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्ये, दिलीप साहू, विनायक नातू, और अलका बाघमार उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र कौशिक ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी हमेशा सिद्धांतों और विचारधारा के आधार पर कार्य करती है। यहां बूथ स्तर का कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। किरण सिंह देव के कुशल नेतृत्व में पार्टी ने लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है और आने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में भी पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे।”
कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया उत्साह
इस आयोजन में दुर्ग जिला भाजपा के वरिष्ठ और युवा कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाई। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड़, सोशल मीडिया संयोजक रजनीश श्रीवास्तव, और आईटी सेल जिला संयोजक जितेन्द्र सिंह राजपूत उपस्थित थे।
इस मौके पर विनय महोबिया, मंडल भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र लोढ़ा, हरीश चौहान, कमलेश फेकर, और मनमोहन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]










