दिल्ली/ दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान राष्ट्रहित और विकास से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने अपने परिवार सहित दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक रही।
भेंट के दौरान दोनों के बीच राष्ट्रहित, जनकल्याण और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सांसद बघेल ने राष्ट्रपति के मार्गदर्शन को प्रेरणास्रोत बताया।
इस अवसर पर विजय बघेल ने दुर्ग की जनता की ओर से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को हार्दिक शुभकामनाएँ और आभार प्रकट किया।









