Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग पुलिस ने यात्री बस की डिग्गी से 21 किलो गांजा किया जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग।

दुर्ग पुलिस ने यात्री बस की डिग्गी से 21 किलो गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 2 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई दुर्ग बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़ी बस से की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी पद्मश्री तंवर ने जानकारी दी कि पुलिस को मंगलवार को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़ी बस क्रमांक OD 08-9792 की डिग्गी में संदिग्ध सामग्री रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बस की डिग्गी की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान पुलिस को दो ट्रॉली बैग मिले, जिन्हें खोलने पर ब्राउन टेप में पैक किए गए 12 पैकेट गांजा पाए गए। गांजा का कुल वजन 21 किलो था, और इसकी अनुमानित बाजार कीमत 2.10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा और सूटकेस को जब्त कर लिया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने इस कार्रवाई को लेकर और जानकारी देने का आश्वासन दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow