दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भव्य दशहरा उत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मरोदा टैंक और नेवई बस्ती वार्ड 33 और 34 में स्थित माँ नारायणी शीतला मंदिर और आदर्श दशहरा उत्सव समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने भगवान रामचंद्र की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और समाज में धर्म, सत्य और सदाचार का संदेश फैलाने का आग्रह किया।
इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजया दशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में शांति, सद्भाव और एकता का प्रसार करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रभु राम के आदर्शों का पालन कर ही हम एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व सहकारी मर्यादित बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, महामंत्री राजू जंघेल, मंत्री अनुपम साहू, अध्यक्ष कमलसिंह यादव, पूनारद ढीमर, गोवेर्धन देशमुख, नरोत्तम सपहा, रानू धनकर, रामाधर रिगरी, नन्द कुमार बेलचंदन, सोरब राम साहू, भूपेन्द्र बेलचंदन, मनाराम, भागवत यदु, परमेश्वर, रविराम यादव, अजीत चौधरी, पार्षद विधि यादव, उपाध्यक्ष अंजु लाल देशमुख, अश्वनी बनपाल, पूनमचंद सपहा सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।










