Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उतई नगर पंचायत चुनाव 2025 के भाजपा कार्यालय का किया उद्घाटन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • क्षेत्रीय विधायक, भाजपा जिला अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सरस्वती नरेंद्र साहू ने किया फीता काटकर शुभारंभ

उतई (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर पंचायत चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को गति देते हुए हाई स्कूल बाजार चौक के सामने पार्टी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष राजेंद्र पाध्याय, दिलीप साहू, नवीन पवार, उतई चुनाव संचालन प्रभारी मनोज सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सरस्वती नरेंद्र साहू सहित सभी वार्ड पार्षद पद प्रत्याशी उपस्थित रहे। कार्यालय का उद्घाटन पूजन-अर्चन के बाद फीता काटकर किया गया।

 

चुनावी रणनीति पर हुई अहम चर्चा

कार्यालय उद्घाटन के बाद एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चुनावी रणनीति, जनसंपर्क अभियान और संगठन की भूमिका को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। उन्होंने कहा, “मोदी जी ने विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है और हम भी विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।”

उन्होंने बताया कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने एक वर्ष के भीतर मोदी सरकार की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया है। इस वर्ष धान की फसल अच्छी हुई है और किसानों को ₹3100 प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का लाभ मिल रहा है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की जा रही है, जिससे किसानों के घरों में रिकॉर्ड धनराशि पहुंचेगी। समर्थन मूल्य का भुगतान जारी है और शीघ्र ही अंतर की राशि भी किसानों के खातों में भेजी जाएगी।

गरीब परिवारों को मुफ्त राशन और बढ़ी तेंदूपत्ता दरें

चंद्राकर ने बताया कि राज्य सरकार ने गरीब परिवारों को अगले पांच वर्षों तक मुफ्त राशन देने का निर्णय लिया है। वहीं, तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए दर को ₹4000 से बढ़ाकर ₹5500 प्रति मानक बोरा कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में छत्तीसगढ़ को मिला बड़ा लाभ

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी आवासहीन पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति दी गई थी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ के लिए 3 लाख नए आवासों की घोषणा की है और अगले वित्तीय वर्ष में 4 लाख नए आवासों की स्वीकृति देने की सहमति दी है।

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मासिक आय सीमा ₹15,000 कर दी गई है। साथ ही, जिनके पास 2.5 एकड़ सिंचित या 5 एकड़ असिंचित भूमि है, वे भी योजना में पात्र होंगे। हितग्राही अब अपने आवास हेतु मोबाइल ऐप के माध्यम से आवेदन और सर्वेक्षण भी कर सकते हैं।

डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश

चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाएं और पूरी निष्ठा व तन्मयता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि हर घर तक भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को पहुंचाना हमारा संकल्प है

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अवसर पर उतई मंडल अध्यक्ष शीतला ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष फत्ते लाल वर्मा, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चंदू देवांगन, शशिकांत वर्मा, विनोद हेड़ाऊ, टिकेश्वरी साहू, नरेंद्र साहू, तुलु राम साहू, भूखन पटेल, ओपी चंद्राकर, ममता चंद्राकर, चेतन साहू, हुबलाल चंद्राकर, दीपक चंद्राकर, सुनीता वर्मा, रूपेश पारख, प्रवीण यदु, विमला कामड़े, रंजना चंद्राकर, हिमांशु साहू, सुनीता चंद्राकर, राधा धीवर, एकता चंद्राकर, चेतन लाल साहू, चंद कुमार साहू, दीपक बृजमोहन चंद्राकर, दानेश्वरी देशमुख, शीतल रात्रे, वैभव देवांगन, नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी सरस्वती नरेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगर पंचायत पार्षद पद प्रत्याशी

  • वार्ड 01 – मोतीम ठाकुर
  • वार्ड 02 – सोमेन्द्र सोनू राजपूत
  • वार्ड 03 – सुरेन्द्र वर्मा
  • वार्ड 04 – लक्ष्मीनारायण साहू
  • वार्ड 05 – सतीश कुमार चंद्राकर
  • वार्ड 06 – लता सोनवानी
  • वार्ड 07 – भीमसेन सिन्हा
  • वार्ड 08 – तेज बाई सिन्हा
  • वार्ड 09 – चेतन चिंटू सिन्हा
  • वार्ड 10 – खूबी राम साहू
  • वार्ड 11 – नारायण देशमुख
  • वार्ड 12 – अनीता नीलम गड़े
  • वार्ड 13 – गीतेश कुमार ठाकुर
  • वार्ड 14 – संगीत रजक
  • वार्ड 15 – सुनीता गौतम चंद्राकर
omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow