Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने दशहरा उत्सव में की सहभागिता, सत्य और सदाचार की शाश्वत जीत पर दिया जोर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

दशहरा उत्सव अंजोरा दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंजोरा गांव में आयोजित श्री दुलेराय दशहरा उत्सव में दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, ललित चंद्राकर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने दशहरा पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।

अपने संबोधन में ललित चंद्राकर ने कहा, “विजयादशमी असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। हम हर साल रावण का वध करते हैं, परंतु असल मायने में इस पर्व की सार्थकता तभी होगी जब हम अपने मन के अंदर के काम, क्रोध, मद और लोभ रूपी रावण का नाश करें। हमें अपने जीवन में सत्य, सदाचार और सनातन मूल्यों को शाश्वत बनाए रखना चाहिए।”

चंद्राकर ने बताया कि पिछले 42 वर्षों से अंजोरा में रावण वध का आयोजन किया जा रहा है, और इस बार का कार्यक्रम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। “500 वर्षों के बाद छत्तीसगढ़ के भांचा भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर में प्रतिष्ठित होना हमारे लिए गौरव और प्रसन्नता की बात है,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में रावण वध का पारंपरिक ढंग से आयोजन हुआ, जिसे दुलेराय रामलीला मंडली ने प्रस्तुत किया। भगवान राम और रावण के युद्ध की गाथा का मंचन किया गया और रावण के विशाल पुतले का दहन कर बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। आतिशबाजी के साथ उत्सव का माहौल जीवंत रहा, और उपस्थित लोगों ने एक दूसरे को विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच संगीता साहू, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, आयोजन समिति अध्यक्ष तुलसी यादव, सुंदरलाल साहू, माखन साहू, तीरथ यादव, तोमन साहू, राम शेर साहू, किशन देशमुख, हरी सिंधु, परमेश्वर यादव, नवीन यादव और मीडिया प्रभारी चमन यदु सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment